{"_id":"5c72fe67bdec2256646ac3cb","slug":"101551040103-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं पालकी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं पालकी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो /अमर उजाला, डोईवाला। श्री शिरड़ी साईं कृपा धाम मंदिर, डोईवाला की ओर से साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। धार्मिक यात्रा के दौरान साईं बाबा की पालकी पर कंधा लगाने के लिए होड़ देखी गई। देहरादून स्थित श्री साईं बाबा मंदिर में रविवार की सुबह से ही माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं पहुंचने लगे थे। सुबह नौ बजे मंदिर परिसर से श्री साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा शुरू हुई। इससे पहले मंदिर में बाबा का विशेष अभिषेक किया गया। पूजा अर्चना के बाद बैंड बाजों और वाद्य यंत्रों की धुनों पर साईं पालकी प्रारंभ हुई तो श्रद्धालु पालकी को कंधा लगाने के लिए उमड़ पड़े।
साईं पालकी ऋषिकेश रोड़, नगर चौक डोईवाला, मिल रोड़, प्रेमनगर बाजार, रेलवे रोड़ होते हुए देहरादून रोड़ स्थित शक्ति भवन मंदिर परिसर में पहुंची। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने बाबा की पालकी यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और पालकी के दर्शन किए। दोपहर में आरती के बाद बाद भंडारा हुआ ,जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री शिरड़ी साईं कृपा धाम मंदिर की प्रबंधिका प्रेमलता रावत ने श्रद्धालुओं को साईं बाबा की शिक्षाओं और आदर्शों के बारे में बताया। पालकी यात्रा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश रावत, सरोज बाला, राकेश गुप्ता, वरुण शर्मा, तुषार पाल, महकवती, आनंदमयी, किरन यादव, आरजू रावत, संजय जिंदल, अचिन सिंघल, पंकज जिंदल, दीपक बिष्ट, मीना प्रजापति, ममता चमोला, सुनीता घई, विकास आदि तमाम लोग श्रद्धालु शामिल हुए थे।