फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   101 feet high tricolor hoisted at Triveni Ghat

त्रिवेणीघाट पर लहराने लगा 101 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा

Fri, 06 Aug 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
101 feet high tricolor hoisted at Triveni Ghat
त्रिवेणी घाट में 101 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर अनीता म? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट पर 101 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लहराने लग गया है। यह तिरंगा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर अनीता ममगाईं ने झंडे का अनावरण किया। यह झंडा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने स्थापित किया है।
विज्ञापन

त्रिवेणीघाट पर यह तिरंगा झंडा 101 फीट ऊंचे पोल पर लगाया गया है। जिसकी चौड़ाई 20 फीट और लंबाई 30 फीट लंबा बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि झंडे के आसपास फोकस्ड लाइट्स लगाई गई है। जिसकी रोशनी सीधे तिरंगे झंडे पर पड़ेगी। पोल पर हाईमास्ट लाइट लगाने के बाद रात की रोशनी में राष्ट्रीय ध्वज खूबसूरत नजर आएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा तीर्थयात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि 101 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा के लगने से त्रिवेणीघाट के सौंदर्यीकरण में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि झंडे के चबूतरे को राजस्थान के लाल पत्थरों से बनाया गया है। इन पत्थरों पर नक्काशी की गई है। त्रिवेणी घाट पर आने वाले श्रद्धालु झंडे के साथ अपनी सेल्फी भी खिंचवा सकेंगे। इस झंडे का रखरखाव एमडीडीए करेगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, दिनेश सती, अरविंद चौधरी, एमडीडीए के ईई श्याम मोहन शर्मा, सहायक अभियंता पीएन बहुगुणा, पार्षद रीना शर्मा, कविता शाह, अनीता तिवारी, ऊषा जोशी, सुमित पंवार, कविता शाह, प्रदीप कोहली, संदीप खुराना अनीता रैना, सुंदरी कंडवाल, राहुल शर्मा, पंकज शर्मा, प्रतीक कालिया, सतवीर तोमर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed