फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pushkar Singh Dhami New Cabinet Ministers List Satpal Maharaj Saurabh Bahuguna News Updates in Hindi

ऐसी है टीम धामी: सतपाल महाराज सबसे अमीर और बुजुर्ग, सबसे युवा सौरभ बहुगुणा के पिता और दादा रहे हैं मुख्यमंत्री

Wed, 23 Mar 2022 03:16 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 03:16 PM IST
सार

धामी मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरों को मौका मिला है। इनमें पिछली विधानसभा के अध्यक्ष रहे प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा और बागेश्वर से जीते चंदन राम दास शामिल हैं।

विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami New Cabinet Ministers List Satpal Maharaj Saurabh Bahuguna News Updates in Hindi
पुष्कर सिंह धामी की नई टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। धामी के साथ आठ मंत्रियों को भी राज्यपाल ने शपथ दिलाई। नई कैबिनेट में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण किया गया है। इसमें धामी के पुराने मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों को फिर से जगह मिली है। वहीं, पिछली विधानसभा के अध्यक्ष रहे प्रेमचंद्र अग्रवाल को भी धामी कैबिनेट में शामिल किया गया है। नए चेहरों के रूप में सौरभ बहुगुणा और चंदन राम दास को भी इस कैबिनेट में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन

पिछली कैबिनेट से कितनी अलग है धामी की नई टीम?

पिछली बार जब धामी ने शपथ ली थी तो उनके साथ 11 विधायक मंत्री बनाए गए थे। इन 11 में से दो मंत्री हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य पार्टी छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। आर्य पिछले साल अक्टूबर में ही कांग्रेस में शामिल हो गए थे तो हरक सिंह रावत चुनाव के दौरान भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए थे। बाकी नौ मंत्रियों में से स्वामी यतिश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत से चुनाव हार गए थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

बचे आठ मंत्रियों में से पांच को इस बार भी जगह मिली है। इनमें रेखा आर्य, सुबोध उनियाल,  गणेश जोशी, सतपाल महाराज और धन सिंह रावत शामिल हैं। वहीं, तीन मंत्रियों अरविंद पांडेय, बिशन सिंह चुफाल और बंशीधर भगत को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली। इनकी जगह तीन नए चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे। 

किन नए चेहरों को मिली जगह?

धामी मंत्रिमंडल तीन नए चेहरों को मौका मिला है। इनमें पिछली विधानसभा के अध्यक्ष रहे  प्रेमचंद अग्रवाल सबसे अहम हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा को भी धामी कैबिनेट में जगह मिली है। 43 साल के बहुगुणा और रेखा आर्या धामी कैबिनेट के सबसे युवा चेहरे हैं।  सौरभ सितारगंज से जीतकर लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। सौरभ के दादा हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।  बागेश्वर से जीते चंदन राम दास को भी कैबिनेट में जगह मिली है। दास लगातार चौथी बार विधायक बने हैं।  

धामी कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति

मुख्यमंत्री समेत धामी कैबिनेट में शामिल सभी मंत्री करोड़पति हैं। पहली बार मंत्री बनाए गए चंदन राम दास के पास सबसे कम 1.24 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति वाले मंत्रियों में सुबोध उनियाल दूसरे और धन सिंह रावत तीसरे नंबर पर हैं। उनियाल के पास कुल 1.61 करोड़ रुपये और धन सिंह रावत के पास 2.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सबसे अमीर मंत्री चौबट्टाखाल से जीते सतपाल महाराज हैं। महाराज के पास कुल 87.34 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। धामी कैबिनेट की इकलौती महिला मंत्री रेखा आर्य के पास 25.20 करोड़ रुपये की संपत्ति है। रेखा सबसे अमीर मंत्रियों में दूसरे नंबर पर हैं। धामी कैबिनेट की औसत संपत्ति 16 करोड़ रुपये है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास 3.34 करोड़ रुपये के संपत्ति है। 

कैबिनेट की औसत उम्र करीब 56 साल

धामी कैबिनेट की औसत उम्र 55.9 साल है। मुख्यमंत्री धामी समेत तीन मंत्री 50 साल से कम उम्र के हैं। कैबिनेट की अकेली महिला मंत्री रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा 43 साल के हैं तो मुख्यमंत्री धामी की उम्र 46 साल है। 50 से 60 साल के मंत्रियों में केवल 52 साल के धन सिंह रावत हैं। बाकी पांच मंत्री 60 साल से अधिक उम्र के हैं। सतपाल महाराज कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री होने के साथ ही सबसे बुजुर्ग मंत्री भई हैं। महाराज की उम्र 70 साल है। 

कितनी पढ़ी-लिखी है धामी कैबिनेट?

गणेश जोशी कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। जोशी सिर्फ 10वीं पास हैं। सतपाल महाराज 12वीं पास हैं। चंदन राम दास स्नातक हैं। वहीं, मुख्यमंत्री समेत चार मंत्री परास्नातक हैं। धन सिंह रावत कैबिनेट के सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं। रावत ने पीएचडी की है। वहीं, सौरभ बहुगुणा ने एलएलबी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed