{"_id":"3c39b132c1e0d3d2ccb0db1c8565901c","slug":"zara-nach-sorgati-show-dance-competition-will-be-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सोरघाटी जरा नाच के दिखा’ पर होगी डांस प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सोरघाटी जरा नाच के दिखा’ पर होगी डांस प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाम संस्था की ओर से जल्द ही पिथौरागढ़ में डांस हंट प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसका टाइटल ‘सोरघाटी जरा नाच के दिखा’ होगा। डांस प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग के बच्चे भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई जाएगी। जूनियर वर्ग में 14 वर्ष से कम उम्र और सीनियर वर्ग में 14 वर्ष से अधिक उम्र वाले बच्चों को रखा जाएगा। जूनियर वर्ग के विजेता को पांच हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को तीन हजार, तृतीय को एक हजार पांच सौ और सीनियर वर्ग में प्रथम को दस हजार, द्वितीय को पांच हजार, तृतीय को तीन हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन