फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth who shared misleading posts on social media, arrested

सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट शेयर करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
Youth who shared misleading posts on social media, arrested
पुलिस गिरफ्त में संतोष। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पूर्व संतोष लावड़ (28) निवासी कानड़ी, झूलाघाट, पिथौरागढ़ ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया फेसबुक व व्हाट्सएप्प के माध्यम से कई समूहों में भेजा था, जिसमें घर के बाहर बायीं ओर जमीन खोदने पर कोयला मिलने व उस कोयले को पीसकर अपने माथे पर तिलक लगाने से कोरोना वायरस नहीं होने संबंधी भ्रामक बातें कही गई थी। इस पोस्ट को कई लोगों ने शेयर भी किया था। इससे लोगों में भ्रांतियां फैल रहीं थीं । एसपी प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर कोरोना वायरस के संबंध में भ्रामक पोस्ट करने और अफवाह फैलाने पर त्वरित करवाई करते हुए सोशल मीडिया सेल ने झूलाघाट पुलिस को सूचना दी। झूलाघाट थाना पुलिस ने आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना झूलाघाट में आईपीसी की धारा 188/269 और 51(ख) आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed