{"_id":"5f2997d08ebc3e3ccd346feb","slug":"youth-of-satgarh-burnt-effigy-of-communication-companies-pithoragarh-news-hld3922322193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतगढ़ के युवाओं ने फूंका संचार कंपनियों का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतगढ़ के युवाओं ने फूंका संचार कंपनियों का पुतला
विज्ञापन
संचार सेवा की बदहाली से आक्रोशित सतगढ़ गांव के युवाओं ने बीएसएनएल और निजी संचार कंपनियों का पुतल?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। संचार सेवाओं की बदहाली से कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने निजी संचार कंपनियों और बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। युवाओं ने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर जिला मुख्यालय आकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को संचार सेवा की बदहाली से नाराज लोगों ने कमलापति कापड़ी के नेतृत्व सतगढ़ गांव में एकत्र हुए। उन्होंने यहां संचार कंपनियों के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान लोगों ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से संचार सेवा की बदहाली को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी संचार सेवा की बदहाली को ठीक नहीं किया जा रहा है।
इस दौरान वार्ड मेंबर दीपक कापड़ी और गोपेश कापड़ी ने कहा कि कोविड के कारण स्कूल बंद चल रहे हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए ऑनलाइन शिक्षा की बात कही जा रही है, लेकिन संचार सेवा की बदहाली के कारण ऑनलाइन शिक्षा यहां के बच्चों के लिए सपना बनी हुई है। व्यवसायी गोवर्धन कापड़ी ने कहा कि गांव में किसी भी संचार कंपनी का नेटवर्क अच्छे से नहीं आता। ग्रामीण हर माह सिम कार्ड बदलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर डीएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर भाजपा नेता भाष्कर कापड़ी, प्रदीप कापड़ी, कृष्णा कापड़ी, मनोज कापड़ी, सोनू कापड़ी, नीरज कापड़ी, मुकेश कापड़ी सहित कई युवा मौजूद रहे।