{"_id":"6ad6547654f80a8f260fbe8e","slug":"youth-dies-in-collision-involving-a-bullet-style-motorcycle-in-bin-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148088-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिण में बुलेट-बाइक की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिण में बुलेट-बाइक की टक्कर में युवक की मौत
Mon, 19 Oct 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के बिण में बुलेट और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार दूसरा युवक और बुलेट सवार कुमाऊं रेजिमेंट के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात 12 बजे के करीब बस्तड़ी, हाल निवासी जाजरदेवल धीरज भट्ट (20) पुत्र मनोज भट्ट अपने साथी कुमौड़ निवासी केशव शर्मा (20) पुत्र दिनेश शर्मा के साथ बाइक से नगर की तरफ आ रहा था, जबकि 12 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात नलई, खटीमा निवासी महिमन सिंह (28) अपने साथी जवान राजेश रावत (27) के साथ बुलेट से सैन्य क्षेत्र जा रहा था। बिण पेट्रोल पंप के पास खाली सड़क होे के बाद भी बुलेट और बाइक की आपस में भीषण टक्कर हो गई। भयानक आवाज के साथ बुलेट और बाइक के परखचे उड़ गए। इनमें सवार चारों युवक उछलकर सड़क पर गिर गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और चारों को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। चारों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सेना अपने जवानों को सैनिक अस्पताल ले गई जबकि धीरज को लेकर परिजन बरेली रवाना हुए। खटीमा के आसपास पहुंचने पर धीरज ने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर पिथौरागढ़ लौटे जहां पंचनामाभर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक है तो परिजनों में कोहराम मचा है।
जानकारी के मुताबिक, धीरज के पिता आईटीबीपी में धारचूला में तैनात हैं। धीरज एलएसएम परिसर में स्नातक का छात्र था। उसका छोटा भाई है। मां दोनों बच्चों की पढ़ाई के लिए उनके साथ जाजरदेवल में किराये में रहती थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
जवानों को सैन्य अस्पताल से पहुंचाया हायर सेंटर
पिथौरागढ़। पुलिस की सूचना पर कुमाऊं रेजिमेंट के जवान और अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से रेफर दोनों जवानों को सेना की एंबुलेंस से सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए सेना ने उन्हें हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा है। वहीं बाइक सवार दूसरा युवक भी हायर सेंटर रेफर हुआ है।
-- -- -- -- --
अस्पताल में हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
पिथौरागढ़। सड़क हादसे के चारों घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि धीरज और केशव के कई साथी अस्पताल पहुंच गए और स्वास्थ्य कर्मियों से सबसे पहले उनके घायलों का इलाज करने की बात कर हंगामा शुरू कर दिया। ऐसे में स्वास्थ्यकर्मी दहशत में रहे। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस बुलाई। पुलिस कर्मियों ने युवकों को खदेड़ा तब जाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
तेज रफ्तार दौड़ रहीं थीं दोनों बाइक, उठ रहे हैं सवाल
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों पर दौड़ रहीं तेज रफ्तार बाइकें आए दिन हादसों का कारण बन रही हैं। पुलिस रोजाना तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने के नाम पर बड़ी संख्या में चालान भी कर रही है। इसके बाद भी इस पर लगाम नहीं लग पा रही है। बिण में भी हादसे का कारण बुलेट और बाइक के तेज रफ्तार में दौड़ना बताया जा रहा है। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। इसमें साफ है कि दोनों वाहन ओवरस्पीड में दौड़ रहे थे। नगर क्षेत्र में कानून, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की मजबूती के दावे कर रात्रि गश्त भी लगाई जा रही है। वहीं पेट्रोलिंग वाहन भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसके बाद भी तेज रफ्तार दौड़ रहीं दोनों बाइकों पर किसी की नजर नहीं पड़ी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बिण में बुलेट और बाइक में टक्कर हो गई। घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से मामले की तहरीर नहीं मिली है। - गोविंद बल्लभ जोशी, सीओ, पिथौरागढ़