फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth died in an accident a day before Raksha Bandhan

Pithoragarh News: रक्षाबंधन से एक दिन पहले हादसे में युवक की मौत

Wed, 30 Aug 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth died in an accident a day before Raksha Bandhan
राहुल सिंह(फाइल)
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क पर सिद्धेश्वर के पास कैंटर और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। रक्षाबंधन से एक दिन पहले युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर बारहमासी सड़क पर पिथौरागढ़ से घाट की ओर जा रहे कैंटर (यूके 07 सीए 5351) और घाट से पिथौरागढ़ की ओर आ रही स्कूटी (यूके 05 ई 2449) में सिद्धेश्वर के पास टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी के पीछे बैठे राहुल सिंह (19) पुत्र रविंद्र सिंह निवासी थरकोट बालाकोट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रहा योगेश सिंह (19) पुत्र हीरा सिंह निवासी ऐंचोली किरगांव गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर ऐंचोली चौकी प्रभारी एसआई शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल और शव को मोर्चरी पहुंचाया। घायल युवक का इलाज कर रहे डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि घायल युवक की बाएं पैर की हड्डी टूट गई है। एसआई शंकर सिंह रावत ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। कैंटर चालक चमोली का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिलखती बहन बोली, अब किसके हाथ में बांधूंगी राखी
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क पर हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशी छीन ली। घर का इकलौता चिराग बुझने से परिवार गहरे सदमे में है। रक्षाबंधन पर्व के लिए भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार कर रही बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
सड़क हादसे में मृत राहुल सिंह की एक बहन है। बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। इस पर्व पर सभी बहनों की तरह राहुल की बहन दिया भी अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए उत्साहित थी। जब उसे हादसे में भाई की मृत्यु की सूचना मिली तो वह बेसुध हो गई। अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं।

जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी भट्ट ने हादसे के पर शोक जताया है। उन्होंने अभिभावकों से अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया, चौपहिया वाहन नहीं देने की अपील की है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राजेंद्र भट्ट ने पुलिस-प्रशासन से हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed