{"_id":"5aede63a4f1c1b9f098b8549","slug":"youth-congressional-cash-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी संकट से भड़के यूथ कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी संकट से भड़के यूथ कांग्रेसी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 05 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रही नकदी की किल्लत को लेकर धरने पर बैठे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नकदी संकट से यूथ कांग्रेसी भड़क गए हैं। उन्होंने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार को समस्या का जिम्मेदार ठहराया। साथ ही नकदी की आपूर्ति जल्द सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
शनिवार को जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में यूथ कांग्रेसी कलक्ट्रेट के समक्ष एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि जिले भर के एटीएम ठप पड़े हैं। बैंकों से भी मांग के मुताबिक नकदी नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। बैंक बड़ी रकम देने से हाथ खींच रहे हैं। नकदी की कमी से बाजार पर भी असर पड़ रहा है। व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। इस दौरान प्रदेश सचिव करन सिंह, शुभम बिष्ट, आनंद धामी, पारस सिंह, अमित जोशी, नीरज मेहता, गौरव चंद, आशीष सुरखोली, जगदीश धामी, शुभम कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन
नोटबंदी की नीति को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने नकदी की समस्या के लिए केंद्र सरकार की नोटबंदी की नीति को जिम्मेदार ठहराया है। यहां जारी बयान में प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बैंकों से बड़े नोट गायब हो गए हैं। एटीएम शोपीस बने हैं। बैंक शाखाओं से बमुश्किल चंद हजार की रकम मिल पा रही है। उपभोक्ताओं को 10, 20, 50 के छोटे नोट थमाए जा रहे हैं। नकदी के लिए घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से नकदी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन