{"_id":"66c0dfe82aa0328e6702f124","slug":"youth-acitivity-orgnised-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-116834-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: केकेसी गोल और एनवाईसी जाजरदेवल ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: केकेसी गोल और एनवाईसी जाजरदेवल ने जीते मुकाबले
Sat, 17 Aug 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। डॉ. बीरेंद्र जंगपांगी मिनी स्टेडियम में आयोजित सेवन साइड शिव नगरी फुटबाल चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।
पहले मैच में केकेसी गोल ने एकतरफा मुकाबले में डीके बॉयज पिथौरागढ़ को 7-2 के अंतर से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। गोल की टीम की ओर से फॉरवर्ड खिलाड़ी अतुल ने चार, अजय, दीप, करन ने एक-एक गोल दागे। पिथौरागढ़ की ओर से टोरिश और गोलू ने एक-एक गोल किया। दूसरे मैच में एनवाईसी जाजरदेवल ने दनादन गोल करते हुए एफसी हल्द्वानी को 7-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पूरे खेल के दौरान हल्द्वानी की टीम गोल करने के लिए जूझती रही। जाजरदेवल के फॉरवर्ड खिलाड़ी अभिषेक, मनीष, निखिल ने दो-दो और प्रियांशु ने एक गोल किया। रेफरी संतोष नित्वाल, नीरज कुमार, प्रथम बिष्ट रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। संवाद