{"_id":"6a8c8763eb2acc2588019678","slug":"your-colorful-pichhodi-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-143489-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तेरी रंगियाली पिछोड़ी कमू...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तेरी रंगियाली पिछोड़ी कमू...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सुई में चल रहे आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मंदिर परिसर में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दोपहर बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों और स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
दलनायक भैरव राय के नेतृत्व में कलाकारों ने हिमवंत देश होला त्रिजुगीनारायण की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके बाद कलाकारों ने तेरी रंगियाली पिछोड़ी कमू, ताम पिटो पीतल पिटो बिजुरी झम और मेरी हिमुली मेरी पराणी जीतू जैसे लोकगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी और गुजराती नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। महोत्सव समिति के संरक्षक सचिन जोशी और अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन गौरव पांडेय और भुवन चौबे ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान कैलाश पांडेय, महेश पांडेय, योगेश ओली, त्रिभुवन चंद्र तिवारी, प्रेम चौबे, हयात सिंह माहरा, डॉ. महेश ढेक और प्रकाश खर्कवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
-- -- -- --
महोत्सव में विभागीय स्टॉलों का शुभारंभ
आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव में कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का शुभारंभ देवडांगर जगदीश पुजारी ने किया। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों और किसानों को कृषि, उद्यान एवं पशुपालन से संबंधित योजनाओं और उपयोगी जानकारियां दी गईं। साथ ही कृषि उपकरण, कीटनाशक दवाओं और अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण भी किया गया।