फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Young man scorched by fire in Junku forest

जम्कु के जंगल में लगी आग से झुलसा युवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Young man scorched by fire in Junku forest
कल्याण दरियाल। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला(पिथौरागढ़)। जम्कु के जंगल में लगी आग की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण उसे उपचार को सीएचसी धारचूला लाए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को जम्कु निवासी 39 वर्षीय कल्याण दरियाल मवेशियों के लिए चारा काटने पास के वन्य क्षेत्र में गया था। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने जंगल में आग लगा दी। सूखी घास के कारण अचानक तेजी से जंगल में फैली आग से उसने बचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसके बाद भी वह बुरी तरह से झुलस गया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी धारचूला लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी के डॉक्टरों के अनुसार युवक 50 प्रतिशत झुलस गया है। इधर, पीड़ित के परिजनों ने आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed