{"_id":"672662de53e2e9ced50f0985","slug":"young-man-climbed-electric-pole-died-electrocution-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-119772-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिजली के खंभे पर चढ़े युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिजली के खंभे पर चढ़े युवक की करंट से मौत
Sat, 02 Nov 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। धारचूला के थापला निवासी भूपेश राम गंडी (40) पुत्र दौलत राम कनालीछीना के लीमाटौड़ा में मजदूरी करता था। बीते शुक्रवार वह एकाएक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। लोगों के रोकने पर भी वह नहीं रुका और उसने 11 केवी लाइन को छू लिया। करंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और यूपीसीएल के अधिकारियों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चंद्र बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में युवक के नशे में होने की जानकारी मिली। प्रथम दृष्टया वह नशे की हालत में बिजली के खंभे पर चढ़ा और करंट से उसकी मौत हुई है। कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।