फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Young children forced to weave golden dreams of the future in a dilapidated school

Pithoragarh News: जर्जर विद्यालय में भविष्य के सुनहरे सपने बुनने को विवश नौनिहाल

Mon, 20 Jul 2026 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 20 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Young children forced to weave golden dreams of the future in a dilapidated school
पिथौरागढ़ । सीमांत जिले के 48 जर्जर स्कूलों में बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं। इन विद्यालयों की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि डर के मारे अभिभावक अपने बच्चों को यहां से निकालकर दूसरे स्कूलों में भेज रहे हैं। जर्जर छतों के साए में भविष्य बुनते इन नौनिहालों की सुध लेने वाला कोई नहीं है जिससे शिक्षा विभाग के दावों की पोल खुल रही है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में एक उच्चतर माध्यमिक समेत तीन इंटर काॅलेज जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। इनके अलावा 40 प्राथमिक और पांच जूनियर हाईस्कूलों की दशा सुधारने के लिए विभाग से निदेशालय को प्रस्ताव भेजे गए हैं। विद्यालयों की बदहाल स्थिति से बच्चों और अभिभावकों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों बिण ब्लॉक के झूणी मलान क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विद्यालय की जर्जर स्थिति को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया था। उनका कहना था कि जर्जर विद्यालय भवन के चलते छात्र संख्या लगातार कम हो रही है। इसके अलावा धारचूला ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज पय्यापौड़ी और मुनस्यारी के जीआईसी खतेड़ा की स्थिति भी दयनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पय्यापौड़ी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य दीपशिखा ऐरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कहा है कि वर्ष 1964 में बने पंडित मोती राम जोशी राजकीय इंटर काॅलेज जर्जर हालत में पहुंच गया है। उन्होंने शीघ्र विद्यालय का पुनर्निर्माण किए जाने की मांग की है।

..............
जर्जर विद्यालयों के सुधारीकरण के प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को भेजे गए हैं। धनराशि स्वीकृत होते ही सुधारीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। -तरुण कुमार पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article