फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   yaatriyon kee suraksha ka jimma aaeeteebeepee ne sambhaala, das mahila sipaahee bhee tainaat keen

यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी ने संभाला, दस महिला सिपाही भी तैनात

Tue, 11 Jun 2019 10:31 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 11 Jun 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
yaatriyon kee suraksha ka jimma aaeeteebeepee ne sambhaala, das mahila sipaahee bhee tainaat keen
कैलाश यात्रा की जानकारी के लिए बनाया गया आईटीबीपी मिर्थी का कंट्रोल रूम। - फोटो : पिथौरागढ़

विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी ने संभाल लिया है। आईटीबीपी ने यात्रा रूट पर जवान तैनात कर दिए हैं। इनमें 10 महिला जवान भी शामिल हैं। यात्री दलों की पल-पल की जानकारी के लिए आईटीबीपी ने कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। गुंजी में यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीम भी तैनात हो गई है।

गुंजी में कैलाश यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। इसके लिए चिकित्सकों सहित अन्य मेडिकल स्टाफ को तैनात कर दिया है। यात्रियों का सुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जांचें की जाएंगी। यात्री के स्वस्थ पाए जाने के बाद ही आगे की यात्रा की अनुमति दी जाएगी। मानसरोवर यात्रा में जा रहे यात्री दल का आईटीबीपी मिर्थी में स्वागत होगा। यहां पर अस्कोट राजवंश के कुंवर भानुप्रताप पाल परंपरागत पोशाक में यात्रियों का स्वागत करेंगे। इस दौरान यात्रियों के अवलोकन के लिए पाल वंश की वंशावली, हथियार सहित राजवंश की तमाम महत्वपूर्ण वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल को धारचूला से अगले पड़ाव के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम अध्यक्ष केदार जोशी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। केएमवीएन पिथौरागढ़ के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed