{"_id":"6ad8f48d4e84bdf2d80939f2","slug":"memorandum-submitted-regarding-13-point-list-of-demands-announcement-made-of-an-indefinite-hunger-strike-starting-november-10-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-148143-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 13 सूत्री मांगों पर भेजा ज्ञापन, 10 नवंबर से आमरण अनशन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 13 सूत्री मांगों पर भेजा ज्ञापन, 10 नवंबर से आमरण अनशन का एलान
Wed, 21 Oct 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल सहित 13 सूत्री मांगों पर अस्कोट विकास संघर्ष समिति ने डीएम आशीष कुमार भटगांई के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। समिति के पदाधिकारियों ने शीघ्र समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
बुधवार को संघर्ष समिति से जुड़े ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि बार-बार हर मंच से क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में क्षेत्र की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। अस्कोट में करीब दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत हैं। यहां छोटे-बड़े कई सरकारी विभाग हैं। इसके बावजूद यहां पेयजल, स्वास्थ्य की समस्याएं बनी हुई हैं। यहां के गांव सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाए हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि छह नवंबर तक इन समस्याओं के समाधान के प्रयास नहीं किए जाते हैं तो सात नवंबर से क्रमिक अनशन किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो 10 नवंबर से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान अंकिता पाल, टिकेंद्र पाल, रेखा धामी, तरूण पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला पाल सहित अन्य शामिल रहे।