{"_id":"66aa822562adb710de05cbc6","slug":"world-famous-patal-bhubaneswar-cave-will-remain-closed-till-15th-october-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-116148-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा 15 अक्तूबर तक रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा 15 अक्तूबर तक रहेगी बंद
Wed, 31 Jul 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) । स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा में एक अगस्त से 15 अक्टूबर तक पर्यटकों का प्रवेश नहीं होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षक के आदेश पर मंदिर कमेटी ने ढाई महीने के लिए गुफा को बंद करने का निर्णय लिया है।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने बताया कि बरसात के समय गुफा के अंदर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। अंदर चारों ओर काई जमने से फिसलन बढ़ जाती है। पानी अधिक होने से चलने में परेशानी होती है। गुफा के अंदर नमी इतनी अधिक हो गई है कि वहां धूपबत्ती जलाने के लिए माचिस तक नहीं जल रही है। इसे देखते हुए मंदिर कमेटी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से गुफा को बरसात के समय बंद करने की अनुमति मांगी थी। ढाई महीने तक गुफा के बंद रहने से वहां गाइड का काम कर रहे 20 युवा बेरोजगार रहेंगे। गाइड ललित का कहना है कि भले ही उन्हें कुछ दिनों बेरोजगारी सहनी होगी लेकिन पर्यटकों के साथ दिनभर गुफा के अंदर रहने से उन्हें पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती है। इससे अधिकतर गाइड शारीरिक रूप से परेशान रहते हैं।
बाक्स
90,000 से अधिक पर्यटकों ने किए गुफा के दर्शन
गंगोलीहाट। इस वर्ष मार्च से शुरू हुए सीजन में देश-विदेश के 90,000 से अधिक पर्यटकों ने गुफा के दर्शन किए। मंदिर समिति के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने कहा कि उन्होंने अनेक बार गुफा के बाहर ऑक्सीजन प्लांट लगाने, पर्यटकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने की मांग की है। कहा कि इस पर अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए। बताया कि सीजन के समय सुरक्षा की दृष्टि से अंतिम 15 दिनों में ही सुरक्षाकर्मी मिल पाए। अन्य समय उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिए किराए पर युवाओं को लगाया। संवाद