{"_id":"6557a4fb4e3e7ed46600c9dc","slug":"workers-adamant-on-demand-for-old-pension-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-6962-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पुरानी पेंशन की मांग पर अड़े कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पुरानी पेंशन की मांग पर अड़े कर्मी
Fri, 17 Nov 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के पदाधिकारी।
पिथौरागढ़। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने 21 सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षा विभाग परिसर में गेट मीटिंग का आयोजन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को हुई बैठक की अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष सौरभ चंद ने की। इस दौरान फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मोहन लाल वर्मा, जिला संरक्षक एमसी जोशी, जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी, राजेंद्र सिंह राणा, ज्योति कुमार पांडेय, विक्रम रौतेला, आरएस खनका ने सभा को संबोधित किया।
उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। उन्होंने कर्मचारियों को अभिलेख अनुरक्षण भत्ता देने, सभी विभागों में मिनिस्टीरियल संवर्ग के अतिरिक्त पद सृजित करने, मिनिस्टीरियल संवर्ग की कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए न्यूनतम एक माह का प्रशिक्षण देने, पदोन्नति में पूर्व की भांति शिथिलीकरण बहाल करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्यदायित्व निर्धारण करने समेत तमाम मांगे उठाई गईं।
विज्ञापन
इस मौके पर नवीन पाठक, विक्रम नेगी, मनमोहन सिंह पंवार, हरीश राम, कमलेश राणा, मुकेश उपाध्याय, प्रेमा पोखरिया, किरण भट्ट, पुष्पा तिवारी, मनोज कुमार मौजूद रहे।