फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Worker dies due to falling stone from hill

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to falling stone from hill
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बिहार निवासी एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुगड़ी पाली पलियाल सड़क में डामरीकरण का काम चल रहा है। मंगलवार को पोखरिया चंपारण बिहार निवासी 61 वर्षीय प्रभु माझी पुत्र भोला माझी की पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दौरान देवनारायण और विशन देव घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गंगोलीहाट अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से भी विशन देव को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा का पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया। राजस्व उपनिरीक्षक विजय साह ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed