{"_id":"5f20666f8ebc3e638150accb","slug":"work-hard-to-kiss-success-pithoragarh-news-hld3914137186","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाओं में कम प्रतिशत आना नहीं रखता है मायने मेहनत ऐसी करो की सफलता कदम चूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाओं में कम प्रतिशत आना नहीं रखता है मायने मेहनत ऐसी करो की सफलता कदम चूमे
विज्ञापन
पंकज चंदोला, तहसीलदार पिथौरागढ़।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में नायब तहसीलदार पद पर तैनात बागेश्वर निवासी पंकज चंदोला पढ़ाई में सामान्य और साधारण थे, लेकिन आज सफलता उनके कदम चूम रही है। उनका कहना है कि परीक्षाओं में प्रतिशत कोई मायने नहीं रखता लेकिन समय के साथ कोई भी व्यक्ति ईमानदारी से मेहनत करे तो सफलता जरूर कदम चूमती है।
पंकज चंदोला ने 2003 में इंटर कॉलेज विजयनगर से 55.8 प्रतिशत अंक के साथ हाई स्कूल की परीक्षा पास की थी। उन्हें इंटर की परीक्षा 2005 में 56 प्रतिशत अंक मिले थे। ग्रेजुएशन में उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से पास किया। उन्हें इस परीक्षा में 45 प्रतिशत अंक मिले थे। पंकज चंदेला का कहना है कि परीक्षाओं में कम नंबर आने से अभिभावकों और विद्यार्थियों को बिल्कुल नहीं घबराना चाहिए। बस लक्ष्य तय ईमानदारी से मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए।
बता दें कि नायब तहसीलदार परीक्षा में पंकज चंदोला को पूरे प्रदेश में 5वीं रैंक मिली थी। इससे पहले उन्होंने समीक्षा अधिकारी परीक्षा पास की थी। इसमें उन्हें 6वीं रैंक मिली थी। पंकज चंदोला पूर्व में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर भी रहे हैं। पंकज का कहना है कि उन्हें कभी नहीं लगा कि उनके नंबर दोस्तों से कम हैं। वो ईमानदारी से लक्ष्य तय कर मेहनत करते हुए आगे बढ़ते गए। पंकज युवाओं को भी पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते रहते हैं। वो दोस्तों व युवाओं को पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।