फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Work boycott for demanding removal of medical officer in charge

प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाने की मांग के लिए कार्यबहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Work boycott for demanding removal of medical officer in charge
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नसीमा बानो और वरिष्ठ सहायक हरीश उप्रेती को हटाने की मांग करते हुए मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण एसोसिएशन एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने चार घंटे कार्यबहिष्कार किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण एसोसिएशन और डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सुबह से कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान आयोजित सभा में कर्मियों ने कहा कि पिछले महीने प्रभारी चिकित्साधिकारी और वरिष्ठ सहायक के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मियों का उत्पीड़न का मामला विभाग के सामने रखा गया था। विभाग ने जांच कमेटी बनाकर जांच की थी। जांच कमेटी ने उत्पीड़ित स्वास्थ्य कर्मियों से अलग-अलग वार्ता कर एक सप्ताह के अंदर दोनों को अन्यत्र भेजने की बात की थी लेकिन एक माह बीतने के बाद भी दोनों अपनी जगह तैनात है। कर्मियों ने कहा कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं की जाती है तो 16 दिसंबर से कोविड सहित संपूर्ण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। वहां प्रेमा देऊपा, शालिनी आर्य, रंजना धानिक, उमा कोहली, जितेंद्र अधिकारी, सुरेंद्र खाती, कमल वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed