फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wooden bridge in Lucknow and Najang

लखनपुर और नजंग में लकड़ी के पुल बहे

Wed, 23 May 2018 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 23 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Wooden bridge in Lucknow and Najang
धारचूला क्षेत्र में लखनपुर के पास टूटा पैदल पुल - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर लखनपुर एवं नजंग में बने लकड़ी के पुल बुधवार सुबह काली नदी के तेज बहाव में बह गए। इस अस्थायी पैदल पुल के टूटने से फिलहाल सात ग्राम पंचायत के लोग प्रभावित हो रहे हैं। इससे इस उच्च हिमालयी क्षेत्र के लोगों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। वहीं घोड़ा-खच्चरों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है। वहीं इसी मार्ग से सेना की अग्रिम चौकी की भी आवाजाही होती है। खच्चर मजदूर कल्याण समिति एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन को दोनों पुलों के बहने की जानकारी दी। साथ ही लखनपुर से नजंग के बीच रास्ता खोलने की मांग करते हुए ज्ञापन भी भेजा है।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से खतरे की जद में आ चुके नजंग एवं लखनपुर पर बने अस्थायी पुलों से आवाजाही की अनिश्चितता बनी थी। एक तरफ से धंस चुके पुलों से चलना खतरे से खाली नहीं था। मंगलवार को व्यांस घाटी के कई लोग इसी धंसे पुल से होते हुए अपने गांवों को गए। प्रशासन ने एहतियातन इन पुलों से जानवरों के चलने पर रोक लगाने का निर्णय लिया था, लेकिन बुधवार सुबह ही पुलों के बहने से व्यांस घाटी के लोग जान जोखिम में डालकर नदी के किनारे बड़े-बड़े बोल्डरों को पार कर चल रहे हैं।
विज्ञापन


कई लोग मालपा से नेपाल होते हुए गर्बाधार के पार दुम्लिंग से भारत में प्रवेश कर आवाजाही करने को मजबूर हैं। जानवरों की आवाजाही ठप हो चुकी है। पुल टूटने से भारत-चीन के व्यापारियों में भी चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। मंगलवार को व्यांस घाटी के बीडीसी सदस्य विजय सिंह सहित कई ग्रामीण इन्हीं पुलों से होते हुए गए थे। यदि वे एक दिन देरी से जाते, तो रास्ते में ही फंस जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक यहां लकड़ी के दो पुल बह गए हैं, मगर आपदा नियंत्रण कक्ष से कमल कुमार का कहना है कि कंट्रोल रूम में अभी लखनपुर में बने एक ही पुल के बहने की जानकारी प्राप्त है। राजस्व उप निरीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इधर, निर्माणदायी संस्था 67 आरसीसी का कहना है कि शनिवार तक पुल की मरम्मत कर आवाजाही लायक बना दिया जाएगा।


पुल की मरम्मत को ज्ञापन दिया
धारचूला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डूंगर दानू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के जरिये डीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि संपर्क मार्ग नहीं होने से लोग अपने गांवों से पलायन करने की स्थिति में आ चुके हैं। वक्ताओं ने सड़क निमार्णदायी संस्था की हीलाहवाली पर भी नाराजगी जताई। ज्ञापन देने वालों में कैलास रावत, नंदा बिष्ट, प्रेमा कुटियाल, गोविंदी कोरंगा, लक्ष्मी रायपा नृप गर्ब्याल, रूप सिंह, लीला धामी, बिंदु रौकली अंजु, मोंटी देवी, निर्मला देवी, भगवती नबियाल, कलावती, पुष्पा, राजेंद्र नबियाल, रामू रोकाया, विजय फिरमाल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed