फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women took out a rally against illegal liquor in pithoragarh

Pithoragarh: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने निकाली रैली, शराब नहीं विकास चाहिए के लगाए नारे

Sat, 21 Feb 2026 02:34 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 21 Feb 2026 02:34 PM IST
सार

 पांखू क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं ने चेतावनी रैली निकाली। कर शराब माफिया के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। उन्होंने अवैध रूप से शराब बेचने वालों को समय रहते संभल जाने दो टूक नसीहत दी।

विज्ञापन
Women took out a rally against illegal liquor in pithoragarh
पांखू में अवैध शराब के खिलाफ चेतावनी रैली निकालती महिलाएं। - फोटो : ग्रामीण

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के पुंगराऊं घाटी के पांखू क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री से आक्रोशित महिलाओं ने चेतावनी रैली निकाली। उन्होंने अवैध रूप से शराब बेचने वालों को समय रहते संभल जाने दो टूक नसीहत दी।

विज्ञापन

महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर शराब माफिया होश में आओ, शराब नहीं विकास चाहिए, शराब पी और पिलाई तो खैर नहीं, शराब बेची और पी तो होगा उसका सामाजिक बहिष्कार के नारे जमकर लगाए। जिला पंचायत सदस्य विमला देवी के नेतृत्व में निकाली रैली पंचायत घर से पांखू बाजार तक पहुंची। आक्राेशित महिलाओं का कहना है कि बाहरी क्षेत्र से वाहनों में लाकर शराब यहां बेची जा रही है। इससे युवाओं के साथ ही गरीब परिवार बेहद प्रभावित हो रहे हैं। शादी और अन्य समारोहों में शराब के अधिक प्रचलन से लोगों में आपसी कलह हो रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि पांखू क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए महिला मंगल दल ने पिछले तीन हफ्ते से कमर कसी है। महिलाओं ने पूर्व में दो बैठकों में प्रस्ताव पारित कर ऐलान किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करते पकड़े जाने वालों पर तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। शादी समारोह में शराब पीने और पिलाने वाले का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। रैली में भट्टी गांव की प्रधान सोनी रौतेला, लछिमा की प्रधान पूजा पाठक, बैरात जुब्बर की प्रधान जानकी देवी, भावना भट्ट, किरन कार्की, नंदी देवी, पार्वती जोशी, नेहा जोशी, मंजू, गीता, मोहनी, गोविंदी, मुन्नी देवी, मीनाक्षी जोशी, मोहनी जोशी, प्रीति समेत कई महिलाएं शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed