फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women staged in front of Tehsil office

महिलाओं ने तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया

Fri, 31 Mar 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Fri, 31 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Women staged in front of Tehsil office
थल तहसील कार्यालय के सामने धरना देती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

शराब की दुकान के विरोध में आंदोलित महिलाओं ने शुक्रवार को कस्बे में जुलूस निकाला और तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया। तहसील कार्यालय में जब महिलाएं पहुंची तो दफ्तर में कोई कर्मचारी नहीं था। आक्रोशित महिलाओं ने कुछ देर तक दफ्तर ही बंद करा दिया। बाद में रजिस्ट्रार कानूनगो आरके खनका ने तहसील पहुंचकर महिलाओं की बात सुनी और उनका ज्ञापन लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को महिलाओं ने गंगा देवी के नेतृत्व में जुलूस निकाला। महिलाएं इस बात को लेकर आक्रोशित हैं कि अब तक हाइवे में स्थित शराब की दुकान को पुराना बाजार में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। महिलाओं ने कहा है कि चाहे किसी हद तक जाना पड़े लेकिन शराब की दुकान को पुराना बाजार में नहीं खुलने देंगे। महिलाओं के समर्थन में राज्य आंदोलनकारी गजेंद्र सिंह गंगू, यूकेडी नेता गोविंद लाल वर्मा, लीलाधर भट्ट भी धरना स्थल पर पहुंचे। धरने पर बसंती पंचपाल, कमला वर्मा, मंजू देवी, हीरा देवी, लीला देवी, आशा वर्मा, नीता वर्मा, दीपा वर्मा आदि महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन


शराब की दुकान खोलने पर आंदोलन की चेतावनी
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गेरुवा क्षेत्र के लोगों ने पव्वाधार-नैनी मार्ग पर शराब की दुकान खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों ने एसडीएम वैभव गुप्ता के माध्यम जिलाधिकारी सी रविशंकर को भेजे ज्ञापन में कहा है कि लाली गांव में शराब की दुकान खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। शराब की दुकान खोलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा। सामाजिक कार्यकर्ता गणेश राम और गिरीश पाठक ने कहा कि प्रशासन को शराब की दुकान खोलने के बजाए लोगों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार लाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में नीरज कुमार, जीवन राम, दया प्रसाद पाठक, भगवती प्रसाद, मंजू पाठक आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed