फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women staged a sit-in protest 40 km away demanding a bridge.

Pithoragarh News: पुल की मांग पर 40 किमी दूर पहुंच महिलाओं ने दिया धरना

Thu, 11 Dec 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 11 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Women staged a sit-in protest 40 km away demanding a bridge.
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठीं क्वारबन की महिलाएं। संवाद
पिथौरागढ़। बेलतड़ी-क्वारबन सड़क पर पुल निर्माण की मांग पर क्षेत्र की महिलाएं भी 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंचीं और धरना दिया। कहा कि सड़क पर बगैर पुल के वाहनों की आवाजाही कैसे होगी, सरकार को इसका जवाब देना होगा। धरने पर बैठे विधायक मयूख महर ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

क्वारबन के ग्रामीण चौथे दिन भी पुल की मांग पर कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर डटे रहे। गांव की महिलाएं भी कलक्ट्रेट पहुंचीं और धरना दिया। उन्होंने कहा कि बमुश्किल उनके गांव तक सड़क पहुंची। उम्मीद थी कि अब बीमारों और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल नहीं पहुंचाना होगा। गांव तक सड़क तो बनाई गई लेकिन गधेरे में पुल न होने से इसका कोई औचित्य नहीं है। सड़क बनने के बाद भी हालात जस के तस हैं। कहा कि अब वे सरकार और प्रशासन की झूठी बातों में नहीं आएंगी। जब तक सड़क पर वाहनों का संचालन नहीं होगा वह घर का कामकाज छोड़कर आंदोलन पर डटी रहेंगी।
विज्ञापन

धरने पर बैठे विधायक मयूख महर ने कहा कि सूत्रों से मालूम चला है कि अब विभाग नई सड़क के लिए सर्वे कर रहा है। कहा कि उनका इस बात से कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ गांव तक सड़क और इस पर वाहनों का संचालन होना आंदोलन का एकमात्र उद्देश्य है। गांव तक वाहन पहुंचने तक आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व सैनिक संगठन ने भी क्वारबन के ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। धरना देने वालों में रेनू, सुधा सौन, माया देवी, तुलसी देवी, दीपा देवी, लक्ष्मी मेहता, लीला बिष्ट, निर्मला देवी, अंजलि ऐर, हेमा रावत, मयूख भट्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरनास्थल के फर्श पर तेल डालने का आरोप
धरनास्थल पर बिछी टाइल में तेल डाला गया है जो साफ नजर आ रहा है। विधायक मयूख महर और अन्य आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर धरनास्थल के फर्श पर तेल डालने का आरोप लगाया है। कहा कि सरकार और प्रशासन नहीं चाहता कि यह आंदोलन सफल हो। आंदोलनकारियों को धरनास्थल से भगाने के लिए ऐसा कृत्य किया गया है जो निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed