फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women's Respect for Women's Day

महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

Thu, 08 Mar 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Women's Respect for Women's Day
महिला दिवस पर पिथौरागढ़ में हुआ महिलाओं का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विश्व महिला दिवस पर जिलेभर में रैलियां निकाली गई और गोष्ठियों का आयोजन हुआ। लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। इस दौरान बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट से मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होकर जिला पंचायत सभागार तक गई। जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंदी कोरंगा, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने कृषि के क्षेत्र में योगदान के लिए रेखा भंडारी, खेल के लिए मोनिका सौन, सामाजिक कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट, महिला सशक्तीकरण के लिए लीला बनग्याल, सुरक्षा के लिए वरिष्ठ उप निरीक्षक विजया, लोक संस्कृति, सामाजिक लेखन के लिए जनार्दन उप्रेती, प्रकाश जोशी, जगदीश कलौनी, महिला उत्थान के लिए रेनू ठाकुर, प्रधान देवकी देवी को सम्मानित किया। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी और देवभूमि जागरण समिति झूलाघाट ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 10 पौंड का केक काटकर खुशी मनाई गई। गेठीगाड़ा में मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने हमारी बेटी, हमारा धन योजना का शुभारंभ किया। कृषि, बागवानी के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे पुष्कर सिंह गोबाड़ी को 10000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज में भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध में गौरव, भाषण प्रतियोगिता में हिमांशु ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. डीएस पांगती, वरिष्ठ उप निरीक्षक विजया थे। कार्यक्रम का आयोजन दीपक लोहिया, किशोर कैल्विन धामी, पूनम राज, अंकित, निर्मल, भूपेश ने किया। सरस्वती शिशु मंदिर/विवेकानंद विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हीरा चुफाल, आनंदी भट्ट, व्यवस्थापक सुभाष चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य राजेंद्र चंद ने विचार रखे। दिशा संस्था गुरना में कुसुम मेहता की अध्यक्षता, भवान सिंह भाट के संचालन में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला। यहां महिला संगठनों ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। नगर में रैली निकाली। विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, नन्दा बिष्ट, उर्मिला दाबरा, प्रेमा कुटियाल, लक्ष्मी रायपा, श्वेता नबियाल, सनम देवी, गंगोत्री नपलच्याल आदि मौजूद थे। वरदान सेवा संस्था द्वारा गोठी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि राजू नेगी ने विधवा होने के बावजूद अपने तीन बच्चों को पढ़ाकर आगे बढ़ाने वाली पुष्पा देवी सहित दस महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सुमन वर्मा, उमेद वर्मा, हिमांशु कंचन धामी, पूजा वर्मा, बीडीसी सदस्य लक्ष्मी ग्वाल मौजूद थे।

डीडीहाट। यहां विभिन्न महिला संगठनों ने नगर में रैली निकाली। रामलीला मैदान में अर्पण संस्था के तत्वाधान में हुई गोष्ठी का शुभारंभ रेनू ठाकुर ने किया। बार संघ के अध्यक्ष आरएस चौहान ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। दुर्गा खड़ायत, माया मेहता, दमयंती पांगती, व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद लाल साह, खीमा जेठी आदि मौजूद थे।

बेड़ीनाग। महिला दिवस पर प्रकृति एवं संरक्षण पर्यावरण अनुसंधान समिति, एकलव्य संस्था ने चौकोड़ी में महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा मेहरा ने विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। पास संस्था के अध्यक्ष माया दत्त जोशी, पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक रमेश जोशी ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के संयोजक हरीश चुफाल ने किया। पीजी कालेज बेड़ीनाग में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रम हुए।

नाचनी। तल्लाजोहार स्वायत्त सहकारिता नाचनी में बसंती शाही ने महिला दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत की। सहकारिता की अध्यक्ष जानकी पिपलिया ने महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। बिर्थी के साथ ही कई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गंगोलीहाट। हिमालयन ग्राम विकास समिति और कामधेनु स्वायत्त सहकारिता के नेतृत्व में 13 समूहों की महिलाओं ने रैली निकाली। बाल विकास अधिकारी हेमा कुंवर, सहकारिता की अध्यक्ष रमा भट्ट, शांति कोठारी, पुष्पा दरियाल, नीतू कोठारी, प्रधान बसंती देवी, पुष्पा पंत आदि मौजूद थे।

कनालीछीना। आंगनबाड़ी कर्मियों ने रैली निकाली। रैली में शकुंतला गर्ब्याल, बसंती देवी, हीरा शाही, कमला देवी, पुष्पा देवी, आशा दिगारी, बसंती देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed