फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women perform over water again

पानी को लेकर महिलाओं का फिर प्रदर्शन

Wed, 13 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 13 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Women perform over water again
महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

शहर के किरीगांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पेयजल योजना का पानी गांव के पुराने टैंक में डालने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम से हस्तक्षेप कर नलकूप योजना का सदुपयोग कराने की मांग की।

विज्ञापन

डीएम को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने कहा कि गांव में नलकूप से पानी की योजना बनाई जा रही है, लेकिन कार्यदायी संस्था ने पानी की लाइन गांव की तलहटी पर बिछा दी है, जिससे गांव के लोगों को पेयजल के साथ ही सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


इन लोगों ने कहा कि गांव में जल संस्थान की पुरानी टंकी बनी हुई है। इस टंकी की मरम्मत कर नलकूप योजना का पानी इस टैंक में डाला जा सकता है। इससे न केवल पूरे किरीगांव बल्कि आसपास के गांवों को भी पानी दिया जा सकता है। कहा कि गांव के नीचे बिछाई जा रही लाइन से 80 प्रतिशत लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा। यह योजना उनके लिए बेकार साबित होगी। प्रदर्शन में माधवी देवी, पुष्पा देवी, रेनू, अंजू आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड़ीनाग में भीषण किल्लत
बेड़ीनाग। बेड़ीनाग में भीषण पेयजल किल्लत जारी है। नलों में कई दिन छोड़कर पानी आ रहा है। लोग दिनभर प्राकृतिक स्रोतों की शरण में जाकर किसी प्रकार पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। सक्षम लोग दूर-दूर से वाहनों के जरिए पानी ढुलवा रहे हैं। लोगों में पेयजल किल्लत को गंभीरता से न लेने को लेकर प्रशासन और जल संस्थान के प्रति रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed