{"_id":"58dd3dea4f1c1bc30463e006","slug":"women-of-the-old-market-performed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना बाजार की महिलाओं ने प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना बाजार की महिलाओं ने प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे से शराब की दुकान को हटाकर पुराना बाजार में शिफ्ट करने की तैयारी के विरोध में बृहस्पतिवार अपरान्ह महिलाओं ने फिर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि इतने गंभीर मसले पर जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए। महिलाएं विधायक मीना गंगोला के सामने भी इस मुद्दे को रखने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
थल की क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदरी वर्मा के नेतृत्व में पुराना बाजार में एकत्र हुई महिलाओं ने आबकारी विभाग और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है, वहां पर अस्पताल, स्कूल, घनी आबादी है। ऐसे स्थानों पर शराब की दुकान खोलना प्रतिबंधित है। शराब की दुकान खुलने पर इलाके का माहौल खराब होगा और आपराधिक घटनाएं बढ़ने लगेंगी। महिलाओं ने फिर मकान मालिकों से आग्रह किया कि कोई भी शराब की दुकान के लिए अपना मकान उपलब्ध न कराए। प्रदर्शन में बिंद्रा देवी, पशुपति देवी, दीपा जोशी, विमला पंचपाल, हीरा देवी, ज्योति उपाध्याय, पूजा देवी आदि महिलाएं थी।
विज्ञापन