फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women of Punethi achieve self-employment goals through traditional Aipan art

Pithoragarh News: पारंपरिक ऐपण कला से पुनेठी की महिलाओं ने साधा स्वरोजगार का लक्ष्य

Sat, 04 Jul 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Women of Punethi achieve self-employment goals through traditional Aipan art
चंपावत। उत्तराखंड के पुनेठी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक ऐपण कला को स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बनाया है। आंचल स्वयं सहायता समूह की सात महिलाएं प्रतिमाह 12 से 15 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन

चार वर्ष पहले गठित इस समूह ने लोककला को आय का स्थायी स्रोत बनाया है। समूह की सभी सदस्य सक्रिय रूप से कार्य करती हैं। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत उन्हें राज्यस्तरीय मंच मिला है। इससे महिलाएं विभिन्न स्थानों पर अपने ऐपण उत्पाद बेच रही हैं। उनके उत्पाद अब ऑनलाइन बाजार तक भी पहुंच गए हैं। समूह अध्यक्ष ज्योति ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि ऐपण कला को रोजगार का माध्यम बनाकर वे हजारों की आय कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed