फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women of Pithoragarh are also heavier than men

पिथौरागढ़ की नारी भी पुरुषों पर भारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women of Pithoragarh are also heavier than men
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़, धारचूला, डीडीहाट और गंगोलीहाट में हुए मतदान में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। गंगोलीहाट विस क्षेत्र में पुरुषों से कम संख्या में होने के बावजूद महिलाओं ने लगभग 10 प्रतिशत अधिक मतदान किया है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट में कुल 102791 मतदाताओं में से 56423 ने मतदान किया। इसमें 26753 (50.55फीसदी) पुरुष जबकि 29670 (59.50फीसदी) महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। धारचूला में कुल 87747 मतदाताओं से से 54699 मत पड़े। यहां 26924 (61.60 फीसदी) पुरुष और 27775 (63.07 फीसदी) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में 82849 में से 52611 लोगों ने मतदान किया, जिसमें 25271 (62.15) पुरुष और 27340 (64.81 फीसदी) महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पिथौरागढ़ विस क्षेत्र में 109705 मतदाताओं से से 67303 मतदाताओं ने वोट डाले। 31974 (58.78 फीसदी) पुरुष और 35329 (63.88 फीसदी) महिलाएं मतदान करने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed