फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women learned to make bags from jute

महिलाओं ने सीखा जूट से बैग बनाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Women learned to make bags from jute
पिथौरागढ़। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) पिथौरागढ़ की ओर से एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत गठित सुदर्शन आजीविका स्वायत्त सहकारिता सातशिलिंग की महिला सदस्यों का 13 दिवसीय जूट एवं बैग निर्माण प्रशिक्षण का समापन हो गया। उत्तराखंड पर्वतीय आजीविका संवर्द्धन कंपनी की ओर से प्रायोजित प्रशिक्षण का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा एवं जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक एलएम साह ने किया।
विज्ञापन

संस्थान की फैकल्टी एवं प्रशिक्षण की संयोजक बसंती खड़ायत एवं आरसेटी के निदेशक हरीश चंद्र पुनेठा ने प्रतिभागियों को प्रेरणादायी वीडियो, खेल, कहानियों आदि के माध्यम से मार्केटिंग और प्रोजेक्ट रिपोर्ट की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को जूट से बैग बनाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इससे पूर्व सीडीओ डॉ.सौरभ गहरवार ने प्रशिक्षण स्थल का भ्रमण कर प्रतिभागियों की ओर से बनाए गए उत्पादों की सराहना की। सिमलगैर में आरसेटी बाजार का आयोजन कर बैगों की प्रदर्शनी लगाई गई। समापन पर विनीता खड़ायत को पहला, सोनम खड़ायत को दूसरा और ममता जोशी को मूल्यांकन में क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान मिला। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन पर उपासक के ग्रामीण वित्त समंवयक महेश पांडेय, सुदर्शन आजीविका स्वायत्त सहकारिता संघ अध्यक्ष लक्ष्मी खड़ायत, शिखा खड़ायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed