फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women Cafe In Pithoragarh

पिथौरागढ़ में महिलाएं चला रही हैं कैफे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Women Cafe In Pithoragarh
पिथौरागढ़ में खुला पहला महिला कैफे। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की महिलाओं ने घर की रसोई से बाहर निकलकर कैफे खोल दिया। समूह के माध्यम से संचालित हो रहा यह प्रदेश का पहला महिला कैफे है। टकाना टी नाम से चल रहे इस कैफे में अधिकतर व्यंजन महिला समूहों के उत्पादों से तैयार किए जा रहे हैं। शुरुआत के तीन महीनों में अच्छी आय अर्जित की गई है। इससे महिलाएं काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

टकाना में स्थित पिथौरागढ़ के सरस बाजार में आजीविका परियोजना के तहत संचालित महिला समूहों के उत्पादों के आउटलेट हैं। इसी में टकाना टी नाम से एक कैफे भी खोला गया है। कैफे की संचालिका सोर संस्कृति समूह की ज्योत्सना धामी हैं। उनके साथ भोजन बनाने से लेकर सर्विस तक के लिए हेमा और रजनी सहित चार महिलाएं हैं। ज्योत्सना ने बताया कि इसी साल 12 जून को कैफे खोला गया था। पहले महीने कैफे से 60 हजार की आय हुई थी। जुलाई माह में 94 हजार रुपये और अगस्त में 1.1 लाख रुपये की आय हुई है। कैफे में चाय, कॉफी, सूप, शेक, मैगी, मोमो, हलवा, बिरयानी और सैंडविच से लेकर लगभग हर तरह के व्यंजन बनते हैं। कैफे में तैयार होने वाले व्यंजन के लिए अधिकतर उत्पाद महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए होते हैं। ज्योत्सना ने बताया कि इस कैफे का संचालन शुरू करने के बाद उनका अच्छा अनुभव रहा है। वह और इससे जुड़ी अन्य महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई हैं। यदि सरस बाजार में स्थान मिले तो एक रेस्टोरेंट खोलने की योजना है।
विज्ञापन

सरस बाजार के आउटलेट में हो रही पांच लाख की बिक्री
पिथौरागढ़। महिला समूहों के उत्पादों को बेचने के लिए सरस बाजार में दो आउटलेट खोले गए हैं। इनमें से एक का संचालन नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन (एनआरएलएम) और दूसरे का इंट्रीग्रेटेड लाइवलीहुड सपोर्ट प्रोजेक्ट (आईएलएसपी)के तहत किया जा रहा है। एक आउटलेट में हर माह पांच लाख रुपये की बिक्री होती है। महिला फेडरेशन की जिलाध्यक्ष रेखा भट्ट ने बताया कि सरस बाजार में 12 महिलाओं को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला है। सभी विकासखंडों की 2500 महिलाएं इससे जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैफे संचालन का अनुभव महिलाओं के लिए नया है। महिलाएं काफी उत्साहित हैं। समूहों के माध्यम से काम कर रही महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से और बेहतर कर सकें, इसके प्रयास हो रहे हैं। वंदना, मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed