फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women are vocal for liquor ban in Ranthi

Pithoragarh News: रांथी में शराब बंदी के लिए महिलाएं मुखर

Sat, 22 Aug 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 22 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Women are vocal for liquor ban in Ranthi
धारचूला (पिथौरागढ़)। रांथी में महिलाएं शराब बंदी के लिए आगे आई हैं। महिलाओं ने बैठक कर अवैध शराब बेचने, पीने और पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक के बाद शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए जिला पंचायत सदस्य देवराज बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शराब बेचने वाले दुकानदारों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। बीडीसी सदस्य कांता देवी ने कहा की गांव में हर दुकानों पर शराब मिलने से छोटे-छोटे बच्चे भी नशे के दलदल में फंस रहे हैं। ऐसे में शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाना जरूरी है।
विज्ञापन

महिलाओं ने एकमत होकर कहा कि यदि आज से किसी भी दुकान में शराब बिकी, किसी ने पी और पिलाई गई तो संबंधित पर जुर्माना लगाया जाएगा। यदि इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो उसका सामाजिक बहिष्कार करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed