फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman seriously injured when she fell into a ditch trying to escape from a stone that fell from the hill

पहाड़ी से गिरे पत्थर से बचने के प्रयास में खाई में गिरी महिला गंभीर रूप से घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Woman seriously injured when she fell into a ditch trying to escape from a stone that fell from the hill
घायल महिला को डोली से गंगोलीहाट सीएचसी ले जाते युवक। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राशन लेने जा रही चमलेख गांव की एक महिला पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से बचने के प्रयास में खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव तक सड़क नहीं होने से ग्रामीणों ने महिला को उपचार के लिए डोली से 10 किमी दूर गंगोलीहाट अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गंगोलीहाट के चमलेख निवासी नीमा देवी बुधवार की सुबह राशन लेने के लिए गंगोलीहाट जा रही थी। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। जब वह पत्थरों से बचने के लिए भागी तो पहाड़ी और संकरे रास्ते से खाई में गिर गई। ग्रामीण घायल महिला को डोली से दस किमी दूर गंगोलीहाट अस्पताल लाए। सीएचसी में डॉ.असलम खान ने घायल महिला का उपचार किया। महिला के सिर, कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

गंगोलीहाट तहसील के चमलेख, गेठगाड़ा, धूंणा, कोलिया, गानुरा, गंतोला, सुरखालपाठक गांवों के लिए आज तक सड़क नहीं है। यहां की छह हजार की आबादी को गंगोलीहाट पहुंचने के लिए दस किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। गांव से बाजार, बैंक, अस्पताल, तहसील के काम या अन्य कार्यों के लिए गंगोलीहाट आने के लिए खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। विद्यार्थी भी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। पहाड़ी का रास्ता बेहद खतरनाक है। ऊपर से हर समय पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। जबकि नीचे की ओर गहरी खाई है। इस खाई में गिरकर तीन छात्रों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा घास काटने के दौरान कई महिलाओं के साथ भी इस तरह हादसे हुए हैं। पैदल रास्ता खतरनाक होने के कारण यहां के ग्रामीण मड़कनाली-सुरखालपाठक सड़क की मांग पिछले लंबे समय से उठा रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब ग्रामीणों ने पांच जुलाई से आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed