{"_id":"5b04498b4f1c1b195e8b63a8","slug":"wobble-for-water-in-chaukodi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकोड़ी में पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकोड़ी में पानी के लिए हाहाकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Tue, 22 May 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन स्थल चौकोड़ी में हैंडपंप से पानी भरते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल चौकोड़ी में पानी का हाहाकार मचा है। यहां के तीन हैंडपंपों में हर वक्त लोगों की भीड़ है। इस कारण अधिकतर लोग दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। वहीं होटल व्यवसायी टैंकरों से पानी खरीद कर अपना काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
यहां के लिए करीब चार दशक पहले बनी पांगरपानी पेयजल योजना से उपभोक्ताओं को तीसरे-चौथे दिन नाममात्र का पानी मिल रहा है। चौकोड़ी एक प्रमुख पर्यटक स्थल होने के साथ शिक्षा का भी हब है। यहां कई प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए ग्रामीणों ने मकान बना लिए हैं, या किराए पर रहते हैं। इस कारण आबादी बढ़ने के बाद अब पेयजल यहां की प्रमुख समस्या बन गई है। हालत यह है कि यहां के तीन हैंडपंप में दिन-रात लोगों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
लोग कई किमी पैदल चलकर पानी ढो रहे हैं। चौकोड़ी के प्रधान मनोज कुमार ने प्रशासन से पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता महेश रौतेला ने बताया कि चौकोड़ी के लिए पेयजल की नई लिफ्ट योजना का काम शुरू हो गया है। फिलहाल यहां पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन