फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wish for happiness and prosperity by doing Jalabhishek in pagodas

Pithoragarh News: शिवालयों में जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना

Mon, 21 Aug 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Wish for happiness and prosperity by doing Jalabhishek in pagodas
पिथौरागढ़। सावन के सातवें सोमवार को नाग पंचमी के पावन पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि और शांति की कामना की। नगर के घंटाकरण, पुरानी बाजार शिवालय, पांडेगांव, नाकोट आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पलेटा के धूसाखान स्थित शिव मंदिर में शिवार्चन और भंडारा किया गया। मंदिर पुजारी मोहन चंद्र ओली ने पूजा संपन्न कराई। यहां लक्ष्मी दत्त ओली, प्रकाश ओली, पीयूष ओली, संजय कापड़ी, सुभाष कापड़ी, कृष्णानंद कापड़ी समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

अस्कोट के श्री मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पं. नारायण दत्त पंत ने मुख्य यजमान भीम सिंह भंडारी और उनकी पत्नी कलावती देवी के हाथों विधिवत गणेश पूजन कर सुंदर कांड का पाठ शुरू कराया। प्रसाद और भंडारे के साथ पाठ का समापन किया। इस मौके पर गणेश दत्त भट्ट, ब्रज मोहन ओझा, गोविंद सिंह भंडारी, तनुज पाल, बहादुर सिंह बिष्ट, जगन्नाथ गिरि, सुमन बोरा, खड़क भंडारी आदि मौजूद रहे। उधर, हंश्वेसर मठ में परमानंद गिरि ने भक्तों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

बाक्स
पंचमी पर्व पर भिगोए बिरुड़े
पिथौरागढ़। पंचमी पर्व पर सातूं-आठूं पर्व के लिए महिलाओं ने पंच धान्य गेहूं, चना, मटर, कल्यूं, गुरुंस को मिलाकर तांबे के बर्तन में बिरुड़े भिगोए। बुधवार को सप्तमी पर्व पर इन बिरुड़ों को धोकर गौरा की प्रतिमा बनाकर पूजन किया जाएगा। अगले दिन अष्टमी तिथि को गौरा-महेश्वर का पूजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कनार का दमुआ होगा आकर्षण का केंद्र
पिथौरागढ़। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से रामलीला मैदान में 23 अगस्त से आयोजित सातूं-आठूं महोत्सव में कनार का दमुआ आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस दौरान नगर में विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य झांकी निकाली जाएगी। संवाद

बाक्स
200 रुपये किलो बिका कल्यूं
पिथौरागढ़। पहाड़ में उत्पादित होने वाला कल्यूं (कलौं) छोटे आकार का मटर का सातू आठू पर्व पर विशेष महत्व होता है। इसे बिरुड़ के लिए पंच अनाज के साथ भिगोया जाता है। गांवों में आजकल कम ही लोग इसकी बुवाई करते हैं। इसके चलते सातूं आठूं पर्व पर इसके दाम 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed