{"_id":"58d162884f1c1b2f4a1a3265","slug":"wisdom-nursery-school-prominenta-education-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजडम नर्सरी स्कूल को प्रोमिनेंट एजुकेशन अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजडम नर्सरी स्कूल को प्रोमिनेंट एजुकेशन अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में लेखक चेतन भगत से पुरस्कार प्राप्त करती विजडम नर्सरी स्कूल की प्रधानाचार्य ममता पंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के विजडम नर्सरी स्कूल को इंडियाज मोस्ट प्रोमिनेंट एजुकेशन अवार्ड 2017 से नवाजा गया है। दिल्ली में 18 मार्च को हुए एक कार्यक्रम में विख्यात लेखक चेतन भगत ने स्कूल की प्रधानाचार्य ममता पंत और उप प्रधानाचार्य राजेश्वरी धौनी को यह पुरस्कार दिया। यह पुरस्कार मेरिट अवार्ड एंड मार्केट रिसर्च की ओर से हर साल शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट काम करने वाली संस्थाओं को दिया जाता है। उत्तराखंड से यह पुरस्कार प्राप्त करने वाला यह एकमात्र स्कूल है।
विज्ञापन
पुरस्कार मिलने पर स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य ममता पंत ने बताया कि नर्सरी कक्षा की अच्छी पढ़ाई ही किसी बच्चे के भविष्य की दिशा तय करती है। वह कहती हैं कि स्कूल में प्राथमिक शिक्षा लेने वाले कई बच्चों ने हाईस्कूल और इंटर की मेरिट में स्थान बनाया है। पिछले वर्ष इंटर टॉप करने वाले अभिषेक गुप्ता की प्राथमिक शिक्षा विजडम नर्सरी में ही हुई थी। सेना में हाल ही में लेफ्टिनेंट बने अंकित सिंह ने इसी स्कूल से पढ़ा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से यह पुरस्कार पाने वाला उनका ही स्कूल था, जबकि महाराष्ट्र, बंगलूरू, कोलकाता, चेन्नई, राजस्थान, गुजरात समेत अन्य राज्यों के स्कूलों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, राज्य संसाधन मंत्री डा. महेंद्र नाथ, क्रिकेटर कपिल देव समेत तमाम हस्तियां मौजूद थी।
विज्ञापन