फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Will remain in Congress as long as I am alive: Dhami

जब तक जिंदा हूं कांग्रेस में ही रहूंगा : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Will remain in Congress as long as I am alive: Dhami
हरीश धामी, विधायक धारचूला। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। धारचूला से कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेहद करीबी हरीश धामी ने भाजपा में शामिल होने की बात को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के ही कुछ लोग उनके भाजपा में जाने की अफवाह फैला रहे हैं। उनको लगता है कि भविष्य में हरीश धामी उनके लिए घातक हो सकता है, इसलिए दुष्प्रचार कर रहे हैं। धामी ने कहा कि ‘जब तक जिंदा हूं कांग्रेस में ही रहूंगा’।
विज्ञापन

सोमवार को मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में धारचूला विधायक हरीश धामी ने भाजपा में शामिल होने की बात को लेकर कहा कि वह एक सैनिक के बेटे हैं और सैनिक का बेटा किसी को धोखा नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में राहुल गांधी ने उन्हें टिकट देकर उन पर विश्वास जताया था। वह राहुल गांधी के सिपाही हैं और पूर्व सीएम हरीश रावत उनके गुरु हैं, जिनसे उन्होंने राजनीतिक दाव पेंच सीखें हैं। वह अपने गुरु को धोखा नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या और उनके बेटे विधायक संजीव आर्या के कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed