फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Will protest if Sil to Chamu road is not asphalted

Pithoragarh News: सिल से चमू सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

Wed, 09 Jul 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Will protest if Sil to Chamu road is not asphalted
सील से चम्मू सड़क पर डामरीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
पिथौरागढ़। ग्रामीणों ने देवलथल तहसील के सिल से चमू को जाने वाली सड़क का डामरीकरण नहीं होने और रजालीगांव, टकोलिया तोक को सड़क से नहीं जोड़े जाने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क के सुधारीकरण और सड़क जोड़ने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक भी कार्रवाई नहीं हुई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सिल से चमू तक सड़क को तो काटी गई लेकिन सालों से उस सड़क पर डामरीकरण नहीं किया गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि सड़क तो काट दी गई है पर डामरीकरण नहीं किया गया। सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं है। इससे सिल, बड़लचमू, चमू, रजालीगांव, टकुलिया गांव के लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने विभाग के शीघ्र डामरीकरण नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान बाली राम, रोशन लाल, आनंदी देवी, पार्वती देवी, कलावती देवी, सपना देवी, रविंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed