{"_id":"58065a2d4f1c1b434b702cd9","slug":"will-not-use-polythene","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होने देंगे पॉलिथीन का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं होने देंगे पॉलिथीन का प्रयोग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कपड़े के थैलों में सामान लेकर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने तय किया है कि दिवाली की आड़ में किसी भी व्यापारी को पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा। प्रशासन की सख्ती के कारण इस समय नगर में पॉलिथीन की थैलियों के प्रयोग पर लगभग रोक लग चुकी है। ग्राहकों को सामान देने के लिए दुकानदार कपड़े और कागज की थैलियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो व्यापारी चोरी-छिपे पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग कर रहे हैं उनको प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि पकड़े जाने पर कम से कम दस हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम सदर एसके पांडे ने मंगलवार को पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग पूरी तरह बंद करने के लिए बैठक ली। इसमें व्यापार संघ के पदाधिकारियों से अपील की गई कि पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग किसी भी दशा में न होने दें। एसडीएम ने कहा कि दिवाली की खरीदारी शुरू होते ही दुकानों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में जानकारी दी गई कि इस समय कोई भी व्यापारी पॉलिथीन की थैलियों का कतई प्रयोग नहीं कर रहा है। ग्राहक भी घर से कपड़े का थैला लेकर आने लगे हैं। एसडीएम ने कहा कि पॉलिथीन से गंभीर नुकसान होते हैं। यह स्वास्थ्य पर तो असर डालता ही है, सफाई व्यवस्था को भी प्रभावित करता है। इधर, नगरपालिका के ईओ खीमानंद जोशी ने कहा कि पॉलिथीन की थैलियों पर पूरी तरह रोक के लिए एक-दो दिन के भीतर छापामार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चलाए गए अभियान का काफी असर हुआ है।
विज्ञापन