{"_id":"5fdf89578ebc3ec10424374f","slug":"will-boycott-assembly-elections-if-road-is-not-built-pithoragarh-news-hld408098664","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नहीं बनी तो करेंगे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नहीं बनी तो करेंगे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन
सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते तमकिरौड़ा गांव के लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग विकासखंड के तमकिरौड़ा गांव तक सड़क नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के नाम पर उन्हें केवल आश्वासन ही मिलते रहे हैं। यदि गांव तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विकासखंड बेड़ीनाग के ग्राम पंचायत उडियारी के तमकिरौड़ा के ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी चनर सिंह मेहरा का कहना है कि तीन बार सड़क की सर्वे होने के बावजूद भी रोड नहीं काटी गई है। रमेश राम ने कहा कि सड़क बनाने के नाम पर अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
हर बार चुनावों से पहले उन्हें सड़क बनाने का आश्वासन दिया जाता है। चुनाव संपन्न होते ही कोई जनप्रतिनिधि गांव की ओर नहीं झांकता है। उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र रोड नहीं बनाती है तो 2022 में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार का कहना है कि गंगोलीहाट विधानसभा में आज भी कई गांवों में सड़क नही है। सड़क नहीं होने से परेशान लोग पलायन कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में भगवान राम, आनंद राम, नंदन राम, दीवान राम, भगत राम, पार्वती देवी, अम्फुली देवी, नंदी देवी, विमला देवी, हरुली देवी, धीरज सिंह आदि शामिल रहे।