{"_id":"5702bd434f1c1bc25cc81348","slug":"will-be-kailash-mansarovar-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार गुंजी से नाभीढांग तक जीप से सफर करेंगे कैलास यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार गुंजी से नाभीढांग तक जीप से सफर करेंगे कैलास यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा को लेकर उत्तराखंड शासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। राज्य के मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यात्रा की तैयारियों के संबंध में जिला प्रशासन और कुमाऊं मंडल विकास निगम से जानकारी हासिल की। इस बार गुंजी से नाभीढांग तक 18 किमी की यात्रा जीप से कराई जाएगी। केएमवीएन हेलीकॉप्टर से गुंजी जीप पहुंचाएगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा कि कैलास मानसरोवर यात्रा को प्रदेश की महत्वपूर्ण यात्रा बताते हुए कहा कि यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना कतई न करना पड़े। उन्होंने पैदल मार्गों को तत्काल ठीक कराने, समय पर सारी व्यवस्थाओं को अंजाम देने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन, ठहरने के स्थान, परिवहन व्यवस्था, सुरक्षा, चिकित्सा, संचार आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से कहा कि पिछले वर्ष प्रत्येक दल के साथ चिकित्सक के न जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस बार हरहाल में प्रत्येक दल के साथ चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहने चाहिए। इसमें कोताही सहन नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान चार सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
केएमवीएन के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने सीएस को बताया कि इस बार गुंजी से नाभीढांग तक यात्रियों को वाहन से ले जाने की है। इसके लिए निगम ने चार जीप खरीदी हैं। जीपों को हेलीकाप्टर से गुंजी पहुंचाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी गई है। पहला दल 12 जून को अल्मोड़ा से धारचूला रवाना होगा। आखिरी दल 9 सितंबर को जागेश्वर से दिल्ली के लिए रवाना होगा।
इस बार 18 दल कैलास यात्रा पर जाएंगे। 1400 लोगों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बताया इसी महीने एक टीम रेकी के लिए यात्रा मार्ग में जाएगी। उन्होंने विगत वर्षों की 1.5 करोड़ की देनदारी बताई। मुख्य सचिव ने कहा कि यात्रा मार्ग के कार्यों की जो भी देनदारी है, उसका भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा।
उन्होंने केएमवीएन को खर्चों के प्रस्ताव तत्काल शासन को उपलब्ध कराने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनोद गोस्वामी ने यात्रा मार्ग के बारे में सीएस को जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि यात्रा मार्ग में 6 अस्थायी चौकियां स्थापित होंगी।
एसपी ने यात्रा के दौरान पुलिस कर्मियों को टैंट उपलब्ध कराने के साथ ही केेमवीएन के आवास गृहों में उचित दरों पर भोजन की व्यवस्था कराने की डिमांड रखी। मुख्य सचिव ने दोनों व्यवस्था करने के निर्देश केएमवीएन के एमडी को दिए।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस उप महानिदेशक संजय गुंज्याल ने बताया कि इस बार पिछली बार की तुलना में एसडीआरएफ कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वीसी में शासन के तमाम आला अफसर मौजूद थे।