फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wildlife Management in Pithauragarh

शीतकाल में दुर्लभ वन्य जीवों के शिकार को रोकने के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगेंगे ऑटोमेटिक कैमरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wildlife Management in Pithauragarh
Wildlife Management in Pithauragarh
दीपक कापड़ी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। शीतकाल में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दुर्लभ वन्यजीवों का शिकार रोकने के लिए वन विभाग दारमा, व्यास, चौदास और मिलम घाटी में सोलर ऊर्जा से संचालित स्वचालित कैमरे लगाने जा रहा है। इन कैमरों की मदद से शिकारियों पर निगरानी रखी जाएगी। इन कैमरों से दुर्लभ वन्यजीवों को भी ट्रैप किया जाएगा।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शीतकाल में शिकारी सक्रिय हो जाते हैं। ये शिकारी जंगलों में आग लगाकर पहले दुर्लभ वन्यजीवों को जंगल से बाहर निकालते हैं और फिर उनकी हत्या कर वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करते हैं। वन विभाग ने इस बार दुर्लभ वन्यजीवों का शिकार रोकने के लिए सोलर ऊर्जा से संचालित स्वचालित कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा, व्यास, चौदास, मिलम, छिपलाकोट, छिपलाकेदार, हंसलिंग, नागिनीधूरा में करीब 40 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। वन्यजीव अपराध रोकने के लिए विभाग गश्ती दल का भी गठन करेगा, जो प्रत्येक दिन उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गश्त कर वन्यजीव संबंधी अपराधों को रोकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीबीपी की मदद भी लेगा वन विभाग
पिथौरागढ़। शीतकाल में बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने से वन विभाग को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गश्त करने में दिक्कत होती है। इसको देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले दुर्लभ वन्यजीवों के शिकार को रोकने के लिए विभाग आईटीबीपी की मदद भी लेगा।

ये जीव पाए जाते हैं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में
भूरा भालू, कस्तूरी मृग, मोनाल, तिब्बती भेड़िया, रेड फॉक्स, आइबेक्स, हिमालयी तहर, गोल्डन ईगल, ग्रिफ्फान वल्चर आदि
शीतकाल में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन्यजीवों के शिकार पर रोक लगाने के लिए इस बार सोलर ऊर्जा से संचालित 40 कैमरे लगाए जाएंगे। वन्यजीवों के शिकार पर रोक लगाने के लिए आईटीबीपी की मदद भी ली जाएगी। - डॉ. विनय भार्गव, डीएफओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed