फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wild boars trample paddy crop; farmers distressed

Pithoragarh News: जंगली सुअरों ने धान की फसल रौंदी, किसान परेशान

Sat, 05 Sep 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 05 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Wild boars trample paddy crop; farmers distressed
थल (पिथौरागढ़)। थल के हीपा गांव में जंगली सुअरों ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इससे किसान निराश होने के साथ ही आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जंगली सुअर रोज रात खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। फसल बचाने के लिए उन्हें रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसान रमेश सिंह कार्की ने वन विभाग से जंगली सुअरों के आतंक से निजात दिलाने के साथ ही फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।



जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट के खोलिया गांव में वन पंचायत की बैठक हुई। वन बीट अधिकारी अनिल चंद ने ग्रामीणों से वन क्षेत्र में लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की। सरपंच आन सिंह पाल ने जंगल में बटिया निर्माण कराने के साथ ही जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की। वन बीट अधिकारी अनिल चंद ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर टिकेंद्र पाल, हीरा सिंह पाल, जय बहादुर, नीरज पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed