फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wild boar attacks young man; he saves his life after a struggle

Pithoragarh News: जंगली सुअर ने युवक पर किया हमला, संघर्ष कर बचाई खुद की जान

Tue, 13 Oct 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Wild boar attacks young man; he saves his life after a struggle
थल(पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। थल क्षेत्र के अल्मियागांव में दिनदहाड़े एक जंगली सुअर ने बकरियां चरा रहे युवक पर हमला कर दिया। युवक ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए दो मिनट तक संघर्ष किया जिसके बाद सुअर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

अल्मियागांव निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद मंगलवार सुबह जंगल में बकरियां चराने गए थे। तभी अचानक झाड़ियों से निकले जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। राजेंद्र ने हाथ में पकड़े डंडे से डटकर सुअर का सामना किया। करीब दो मिनट चले इस संघर्ष में सुअर ने उनके हाथ और पैरों पर गहरे घाव कर दिए लेकिन राजेंद्र के हौसले के आगे सुअर को भागना पड़ा।
विज्ञापन

परिजन उन्हें तुरंत गोचर पीएचसी ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमएस डॉ. बीएस टोलिया ने बताया कि युवक के शरीर पर गहरे घाव हैं लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में घास कटाई का सीजन चल रहा है। इस घटना के बाद महिलाओं में जंगल जाने को लेकर भारी दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
---------

अल्मियागांव में जंगली सुअर ने युवक पर हमला कर दिया था। युवक को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। लोगों को भी सतर्कता बरतनी होगी। -एसएस रावत, रेंजर, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article