फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wigan defeats DDihat to win final match

विण ने डीडीहाट को हराकर फाइनल मुकाबला जीता

Sun, 31 Dec 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 31 Dec 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Wigan defeats DDihat to win final match
क्रिकेट प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

खेल निदेशालय देहरादून के सौजन्य से एवं जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में विण ने डीडीहाट को 9 विकेट से हराया। कमल भैसोड़ा मैन ऑफ द मैच, रोहित मेहता को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

विज्ञापन


क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हरी दत्त कापड़ी, विशिष्ट अतिथि उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज जोशी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। डीडीहाट की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। जवाब में विण की टीम ने 17 ओवरों में मात्र एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। विण की ओर से कमल भैसोड़ा ने 52 और रोहित मेहता ने 41 रनों की पारी खेली। रोहित मेहता को सभी मैचों में सर्वाधिक 157 रन बनाने पर मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
विज्ञापन


निर्णायक नीरज सौन, अभिबॉब चंद, प्रशांत भैसोड़ा, प्रताप सिंह बिष्ट थे। मैच का आंखों देखा हाल यतीश ओझा ने सुनाया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया। इस दौरान ललित बोरा, चंद्र प्रकाश, अनिल खनका, अजय बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, भुवन पांडेय, प्रताप सिंह बिष्ट, लीलावती जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed