फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Why did you not meet Raghuvar?

तुम क्यों न मिले रघुवर से बलम...

Wed, 28 Feb 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
Why did you not meet Raghuvar?
पिथौरागढ़ नगर में खड़ी होली गायन करते बड़ावे के होल्यार - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ जिले में होली चरम पर पहुंच गई है। सुबह से देर रात तक होली गायन हो रहा है। गांव-गांव में होली की धूम मची है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में चल रहे होली महोत्सव में खतेड़ा के होल्यार दल ने-तुम क्यों न मिले रघुवर से बलम, दर्शन देहो जटाधारी समेत कई आकर्षक होलियां सुनाई। खतेड़ा के दल में केशव दत्त भट्ट, सुरेश चंद्र, मोहन भट्ट, जगदीश ओली आदि शामिल थे। काली कुमाऊं के होल्यारों ने भी महोत्सव में प्रस्तुति दी। गांधी विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने भी सुंदर होली सुनाई।

रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, उपाध्यक्ष शिवराज सिंह अधिकारी, नीरज जोशी, अशोक पाटनी, शुभम शाह आदि ने होली दलों का स्वागत किया। बृहस्पतिवार को महोत्सव का समापन हो जाएगा। बड़ाबे के होली दल ने नगर के विभिन्न हिस्सों में होली गायन किया। दल में कांग्रेस के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी भी शामिल थे। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, नाचनी, अस्कोट समेत कई इलाकों में खड़ी होली की धूम मची है। सुबह से देर रात तक लोग होली गायन में मस्त हैं।
विज्ञापन


महिलाओं की होली की भी धूम
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के साथ ही जिलेभर में महिलाओं की होली की भी धूम मची हुई है। महिलाओं के दल होली गायन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर के बैंक रोड पर हुई होली में महिलाओं ने होली गायन के साथ ही नृत्य की प्रस्तुति दी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाएं बढ़-चढ़कर होली में प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली मिलन कार्यक्रम में जुटे कांग्रेसी
पिथौरागढ़। कांग्रेस के जिला कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पूर्व विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने भी लोगों को होली की बधाई दी। इस दौरान सुरेंद्र महर, हयात चंद, मोहन लाल चौधरी, आशीष सौन, कृष्णानंद शर्मा, भाष्कर दत्त कापड़ी, राम सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed