{"_id":"5a958ef44f1c1bdd0b8b6401","slug":"whole-tire-painted-in-color-of-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूचा सोर होली के रंग में रंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूचा सोर होली के रंग में रंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
होली के दौरान नृत्य करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में खड़ी होली की धूम मची है। जिला मुख्यालय में आयोजित होली महोत्सव में कई गांवों के होली दलों ने होली गायन किया। होली का यह सिलसिला छरड़ी के दिन 2 मार्च तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में आयोजित होली महोत्सव में गांवों से आए दलों का रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा के नेतृत्व में समिति के लोगों ने स्वागत किया। रतवाली और बड़ाबे गांव के दलों ने सुंदर होली गीतों की प्रस्तुति दी। ढोल की थाप के बीच होली गायन से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
होली दलों ने सुमिरो सीता-राम भये कोई हीरा जनम नहीं पाओगे, हरि धरे मुकुट सिर खेले होली। काहे के संघ सिया होरी खोले, काहे के संग राधा गोरी, राम के संग सिया होली खेले, कृष्ण के संग राधा गोरी, आदि गायन किया। वहीं, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, अस्कोट, गणाईगंगोली क्षेत्र में खड़ी होली की धूम मची हुई है। रात को बैठकी होली का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं की होली चरम पर
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के साथ ही जिलेभर में महिलाओं की होली भी चरम पर है। महिलाएं स्वांग रच रही हैं। घरों में महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन किया जा रहा है। अबीर-गुलाल उड़ रहा है। ढोलक की थाप पर होली गायन चल रहा है। नगर के सिल्थाम स्थित चिलकोटी भवन में महिलाओं की होली ने धमाल मचाया। हंसा जोशी, दिव्या, कमला, सावित्री देवी, रेखा देवी, जानकी देवी, उमा देवी, आभा पंत, ऊषा देवी आदि ने होली गायन किया।
स्कूलों में भी मनाई गई होली
पिथौरागढ़। स्कूलों में विद्यार्थी शिक्षण स्टाफ के साथ होली मनाई। मानस एकेडमी की सिटी शाखा में हुए होली आयोजन में विद्यार्थियों ने होली गीत सुनाए। प्रधानाचार्य कंचनलता पंत, प्रधानाचार्य रुचि पोखरिया ने होली के बारे में बताया। विद्यालय की संयोजक ममता पंत ने सभी को होली की शुभकामना दी। बाल विद्या मंदिर अड़किनी में आयोजित होली कार्यक्रम में विद्यार्थियों को घरेलू उपयोग की सामग्री से हर्बल रंग बनाना सिखाया गया। कृत्रिम रंगों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों और शिक्षण स्टाफ ने हर्बल रंगों का ही प्रयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान नवीन भट्ट, गोविंद सिंह सौन, आनंद सिंह, खीमराज जोशी, बृजेश बोहरा, किशन चंद, हिमांशु बिष्ट, जानकी बिष्ट आदि मौजूद थे।