फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Where growers bring CM

खेती करने वालों को कहां से लाएंगे सीएम

Mon, 15 Jun 2015 10:46 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
अमर उजाल/ब्यूरो/ मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 15 Jun 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Where growers bring CM

यूकेडी की चेतावनी यात्रा के दौरान जगह-जगह हुई नुक्कड़ सभाओं में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि पहाड़ में मडुवा, झंगोरा की खेती करने के लिए लोगों को कहां से लाएंगे।

विज्ञापन


पलायन के कारण पहाड़ खाली हो गए हैं और सीएम लोगों को परंपरागत खेती की तरफ लौटने के लिए कह रहे हैं। सोमवार को चेतावनी यात्रा कनालीछीना और मुनस्यारी से एक साथ निकली।
विज्ञापन


कनालीछीना के पलेटा, छड़नदेव, मातोली, पीपली, तीतरी, अस्कोट में आयोजित सभाओं में यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राज्य में अनियोजित विकास, बेरोजगारी, पलायन के लिए भाजपा और कांग्रेस बराबर दोषी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के विकास के लिए यूकेडी ने जो ब्ल्यू प्रिंट तैयार किया था उसे दोनों दलों ने छुआ तक नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफियाराज, भ्रष्टाचार चरम पर है। आम जनता को सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

वरिष्ठ नेता पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि परंपरागत खेती को बढ़ावा देने की बात तभी सार्थक होगी जब गांवों में खेती करने वाले लोग होंगे।

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने कहा कि सरकार को जनता की नहीं ठेकेदारों की चिंता है। इस मौके पर सुशील पांडे, दलीप सिंह धामी, धन सिंह पहाड़ी, ललित पंत, धीरेंद्र धामी, राम सिंह ऐरी, हयात सिंह कन्याल ने विचार रखे।


मुनस्यारी में वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर कापड़ी के नेतृत्व में मुख्य बाजार में नुक्कड़ सभा हुई। इस मौके पर डीडीहाट जिलाध्यक्ष जोध सिंह बोरा, गुलाब सिंह क्वीरियाल, रमेश ढकरियाल, पूरन बिष्ट, बाला सिंह कोश्यारी, लोकबहादुर जंगपांगी, लक्ष्मण सिंह पांगती, गणेश सिंह, गणेश राम, अंबिका देवी, लीला देवी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed