फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Where did the redness of the flame grow, the light...

Pithoragarh News: कां रे उपजी लाली गमरा का भयो उज्यालो...

Sun, 25 Aug 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Where did the redness of the flame grow, the light...
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में सातूं-आंठू पर्व की धूम मची है। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से रामलीला मैदान सदर में पर्व का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं ने पितरौटा गांव से पारंपरिक परिधानाें में सजधज कर मां गौरा की झांकी निकाली। झांकी ढोल-दमाऊं, छलिया नृत्य के साथ टकाना रोड, केमू बस स्टेशन, पुरानी बाजार, सिमलगैर होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।
विज्ञापन

यहां पं. नीरज जोशी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। कुमाऊं छलिया दल के भीम राम, हुड़का वादक जगत राम, होशियार राम, सुंदर राम की टीम ने आकर्षक प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों ने मनमोहक झांकियां निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिलाओं ने कां रे उपजी लाली गमरा कां भयो उज्यालो, खोल दे माता खोल भवानी, गौरा मैया जै हो तुम्हारी लोकगीतों के साथ खेल लगाए। संचालन दीवान सिंह वल्दिया, जनार्दन उप्रेती ने किया।
वहां रामलीला कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, रेखा जोशी, गोविंद सिंह बिष्ट, अंजू वर्मा, हेमा भट्ट, ममता पांडे, रमा चौधरी, सविता चौधरी, दीपा वर्मा, जीवंती वर्मा आदि मौजूद रहीं।

महिलाओं ने डोर धागा धारण किया
अस्कोट। क्षेत्र के कई गांवों में गौरा के विग्रह को स्थापित किया गया। खोलिया गांव में पंडित मोहन चंद्र ओझा ने महिलाओं को सप्तमी डोर धारण कराकर पूजा-अर्चना कराई। सोमवार को बिरुड़ों से गौरा-महेश्वर की पूजा की जाएगी। उधर देवल, हिनकोट, रसगाड़ी, बेड़ा, ऊंचाकोट, बगड़ीहाट, तीतरी, सांवली सेरा आदि स्थानों में भी पर्व की धूम मची है। संवाद

मुवानी में सातूं-आठूं महोत्सव 29 से
मुवानी। मुवानी घाटी सांस्कृतिक मंच की ओर से 29 अगस्त से तीन दिवसीय सातूं-आठूं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आकर्षण हिरन चितल, लोक नृत्य, मुखौटा, हिलजात्रा, ठुल खेल, झोड़ा-चांचरी होंगे। मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल रहेंगे। संवाद

दैण होई जाया हो गौरा महेश...
चंपावत। जिला मुख्यालय के मल्ली हाट में सातूं आठूं शुरू हो गया है। महिलाओं ने गौरा महेश की प्रतिमा का निर्माण किया। शोभा यात्रा में महिलाओं ने दैण होई जाया हो गौरा महेश आदि गीत गए।
रविवार को मल्ली हाट में जानकी बिष्ट के आवास पर सातूं आठूं पर्व का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने सं, बंश, धान, माना, तिल और तुलसी से गौरा, महेश और गणेश की प्रतिमा बनाई। शोभा यात्रा के बाद में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। वहां भावना बिष्ट, मेनका साह, दीपा बिष्ट, मंजू साह, निर्मला पांडेय, सरोज पांडे, आशा खर्कवाल, मंजू साह, पुष्पा वर्मा, मीरा खर्कवाल, दीक्षा चौधरी, निर्मला जोशी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद

जिंडी गांव में महिलाओं ने मांगल गीत गाए
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट में चमदेवल क्षेत्र के जिंडी गांव में आठ दिनी गौरा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने गौरा महेश्वर की प्रतिमा बनाकर पूजा अर्चना की। रविवार को जिंडी गांव में महिलाओं ने गौरा देवी की प्रतिमा को डोले में सजाकर जिंडी के देवी थाना स्थित गौरा देवी मंदिर तक लेकर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक और जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ने महोत्सव का शुभारंभ किया। पुरोहितों ने मंदिर में पूजा पाठ की। गुमदेश क्षेत्र के चमदेवल, जिंडी, लुपड़ा, नरसों, सुनकुरी, निडिल, गंगनौला, भरछाना, बाराकोट ब्लाक के नौमाना आदि गांव में गौरों का गायन शुरू हो गया है।

महिलाओं ने गौरा देवी की प्रतिमा के चारों ओर मांगलिक गीत झोड़े, चांचरी गाए। वहां मदन कलौनी, कल्याण चंद, गुमान चंद, बृजमोहन, लक्ष्मण चंद, त्रिलोक चंद, रीता देवी, पुष्पा कलौनी आदि मौजूद रहे। संवाद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed